{"_id":"f531081cfe82b3ef2a8db48777d77e07","slug":"training-program-for-electricity-dept-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग को सिखाया, कैसे रोकें लाइनलोस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग को सिखाया, कैसे रोकें लाइनलोस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Sep 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को बिजली चोरी पर लगाम लगाने से लेकर ढांचे को क्षति से बचाने और बचाव के अन्य तरीकों की ताजा जानकारियां देने के उद्देश्य से नेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम फार सीएंडडी इंप्लाइज लाइनमैन ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
पालीटेक्निक कालेज बिक्रम चौक के गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन डीएस सरमा और ईएल नारायण ने बिजली क्षेत्र के बुनियादी पहलुओं से लेकर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन लॉसिस इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के बारे में जानकारी देने के अलावा एपीडीआरपी प्रोग्राम, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, निरीक्षण और मरम्मत, मीटर लगाने, बिलिंग और कलेक्शन के अलावा बिजली चोरी और सतर्कता के बारे में बताया।
विज्ञापन
इसके अलावा करंट लगने पर फर्स्ट एड और फायर फाइटिंग उपकरणों के सावधानी बरतने की भी जानकारी दी। कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट के बारे में भी बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीनतम जानकारियों से रू-ब-रू करवाया गया।
विज्ञापन
बिजली विभाग के निरीक्षण विंग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जम्मू प्रोविंस बविंद्र कुंडल ने कहा कि नेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम फार सीएंडडी इंप्लाइज लाइनमैन ट्रेनिंग कार्यक्रम 22 से 25 सितंबर तक आयोजित किया गया। उनका कहना है कि इस कार्यक्रम से कई नई जानकारियां हासिल हुई हैं। इससे बिजली चोरी समेत अन्य समस्याओं के हल में मदद मिलेगी। इस अवसर पर एईई एमपी सिंह, मीनाक्षी और रीना लोचन के अलावा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।