फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   train services hammering in jammu due to fog many trains late by schedule

जम्मू में रेल यातायात पर कोहरे की मार, 28 घंटे तक लेट हो रही ट्रेनें

Thu, 08 Dec 2016 05:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 08 Dec 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
train services hammering in jammu due to fog many trains late by schedule
कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित - फोटो : File Photo

कोहरे के कहर के कारण रेल यातायात सबसे ज्यादा बुधवार को प्रभावित रहा है। बुधवार को 15 से ज्यादा ट्रेनें एक से 28 घंटे की देरी से जम्मू पहुंची हैं। इसी कारण कई ट्रेनें दो से दस घंटे की देरी से जम्मू से रवाना की गई हैं। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण स्टेशन पर भी दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। शाम के समय प्लेटफार्म यात्रियों से भरा हुआ था। 

विज्ञापन


बुधवार को सबसे अधिक 28 घंटे की देरी से गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस शाम साढ़े चार बजे जम्मू पहुंची। गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस का जम्मू पहुंचने का समय मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे है।
विज्ञापन


इसके अलावा मालवा एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे की देरी से रात साढ़े 12 बजे, दुर्ग जम्मू तवी स्पेशल साढ़े चार घंटे की देरी से रात डेढ़ बजे, लोहित एक्सप्रेस 11 घंटे, टाटा नगर जम्मू तवी एक्सप्रेस दस घंटे, अर्चना एक्सप्रेस 14 घंटे, कानपुर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे लेट रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी वाली ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

train services hammering in jammu due to fog many trains late by schedule
जम्मू स्टेशन पर लेट हो रही ट्रेनें - फोटो : File Photo
इसके साथ ही जामनगर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस आठ घंटे, कोलकाता जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस 11 घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, जबलपुर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस छह घंटे, बेगमपुरा जम्मू तवी एक्सप्रेस छह घंटे, स्वराज एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही। 

इसके अलावा झेलम एक्सप्रेस पांच घंटे, पूजा एक्सप्रेस सात घंटे, दुरंतों दो घंटे, पठानकोट उधमपुर डीएमयू दो घंटे, जम्मू मेल ढाई घंटे की देरी से जम्मू पहुंची। इसी कारण सियालदह एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, अर्चना एक्सप्रेस सात घंटे, पूजा एक्सप्रेस पांच घंटे, उधमपुर कानपुर एक्सप्रेस सात घंटे, भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस साढ़े 23 घंटे की देरी से जम्मू से रवाना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed