{"_id":"629bb7caf451a3617d2edd0e","slug":"train-samba-news-jmu2612485164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा रेलवे स्टेशन पर नही रुकरही रेल गाड़ियों, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा रेलवे स्टेशन पर नही रुकरही रेल गाड़ियों, लोगों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के कालीबड़ी रेलवे स्टेशन पर इन दिनों कोई भी रेलगाड़ी नहीं रुक रही है। इस को लेकर लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिला प्रशासन के साथ रेलवे के उच्च अधिकारियों को भी इस बाबत अवगत कराया गया है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है।
सरपंच कृष्ण लाल, रविंद्र सिंह लब्लु, सामाजिक कार्यकर्ता सुमित सिंह सप्पन, निलांबर डोगरा आदि ने बताया कि कोरोना के दौरान कालीबड़ी रेलवे स्टेशन पर कोविड केंद्र नहीं होने कारण आने जाने वाली रेल गाड़ियों को सांबा में रुकने की मनाही कर दी गई थी। अब जबकि कोरोना के मामले नहीं रहे हैं। ऐसे में सभी प्रकार के कामकाज सामान्य ढंग से चल रहे हैं। जबकि सांबा के कालीबड़ी रेलवे स्टेशन पर आज भी रेल गाड़ियों को रुकने की अनुमति नहीं दी गई है। इस बाबत जिला प्रशासन के साथ उन्होंने रेलवे के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है कि सांबा के कालीबड़ी रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों को रुकने की अनुमति दी जाए, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। सांबा में सेना का ब्रिगेड है, बीएसएफ का हेडक्वार्टर है, सिडको के तीन फेज में सैकड़ों कारखाने हैं। इतना कुछ होने के बावजूद भी रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों के रुकने की अनुमति नहीं मिलने पर लोगों को अब जम्मू व कठुआ जाना पड़ रहा है। ऐसे मेंआम लोगों को एक साथ अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग उठाई है कि सांबा के कालीबड़ी रेलवे स्टेशन पर रेल गाड़ियों के रुकने की अनुमति दी जाए।