{"_id":"5ebd8eea8ebc3e904f439653","slug":"train-gone-delhi-with-975-passengers-jammu-city-news-jmu2099087123","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को लेकर जम्मू से दिल्ली के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को लेकर जम्मू से दिल्ली के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन के बीच शुरू हुई स्पेशल यात्री ट्रेन वीरवार को जम्मू से दिल्ली के लिए रवाना हुई। रात 8:10 बजे ट्रेन 975 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। ट्रेन के चलने से तीन घंटे पहले ही यात्री जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। इस दौरान यात्रियों की स्वस्थ्य जांच के बाद उन्हें प्लेटफार्म की ओर भेजा गया। रेलवे प्रवेश द्वार से परिसर तक यात्रियों की लंबी लाइन लगी थी। इस दौरान एक-एक यात्री की पर्याप्त जांच के बाद ही उन्हें प्लेटफार्म की ओर भेजा गया।
घर वापसी की खुशी में बजाया गिटार
जम्मू से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में यात्रा के लिए स्टेशन पहुंचे एक छात्र ने गिटार बजा कर कतार में खड़े अन्य यात्रियों का काफी मनोरंजन किया। छात्र ने कहा कि लाइन काफी लंबी है, ऐसे में मैंने सोचा कि संगीत के साथ लोगों का मनोरंजन करता हूूं।