{"_id":"690dd42a9a974211380ba23a","slug":"tragic-road-accident-in-samba-25-year-old-abhinav-dies-in-a-road-accident-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में दर्दनाक सड़क हादसा: इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार, 25 वर्षीय अभिनव की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में दर्दनाक सड़क हादसा: इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार, 25 वर्षीय अभिनव की सड़क हादसे में मौत
Fri, 07 Nov 2025 04:42 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 07 Nov 2025 04:42 PM IST
सार
सांबा में वीर भूमि पार्क के पास हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय अभिनव सिंह की मौत हो गई, जो न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। अभिनव के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांबा शहर के वीर भूमि पार्क के सामने हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। केहली मंडी निवासी 25 वर्षीय अभिनव सिंह, जो न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहा था, उसकी मौत उस समय हो गई जब उसकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि अभिनव अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होकर रात को घर लौट रहा था।
विज्ञापन
हादसे से कुछ समय पहले उसने अपने एक मित्र को महेश्वर क्षेत्र में शीलावंती द्वार के पास छोड़ा था। घर लौटते वक्त अचानक कार ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
अभिनव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता कुलभूषण सिंह, जो जम्मू-कश्मीर बैंक से सेवानिवृत्त हैं, पहले से ही अस्वस्थ चल रहे थे। बेटे की मौत की खबर सुनकर उनकी हालत और बिगड़ गई। मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई है।
विज्ञापन
अभिनव ने 2017 में बारहवीं की परीक्षा पास की थी और 2022 में एलएलबी की डिग्री हासिल की थी। न्यायिक सेवा परीक्षा के प्रारंभिक चरण को सफलतापूर्वक पार करने के बाद वह मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कुछ ही दिनों में उसे परीक्षा में शामिल होना था, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
शुक्रवार को विजयपुर के देविका घाट पर गमगीन माहौल में अभिनव का अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों की संख्या में रिश्तेदार, दोस्त और स्थानीय लोग मौजूद रहे। हर किसी की आंखें नम थीं ।