फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic

मुख्य चौराहे और बाजार जाम की चपेट में

विज्ञापन
traffic
मीरां साहिव कस्वे में सड़क पर लगी रेहडी फहडी - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। त्योहारों पर बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस कारण बाजार में जाम से जूझना पड़ रहा है। इससे अब पैदल निकल पाना भी मुश्किल है। इन दिनों कस्बे के बाजारों में भीड़ के कारण मुख्य चौराहे और बाजार जाम की चपेट में हैं।
विज्ञापन

दिन भर पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों त्योहारों करवाचौथ, दीपावली आदि के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। कस्बे के साथ देहात से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को कस्बे के बाजारों में खरीदारी करने वालों की उमड़ी भीड़ के चलते कॉस्मेटिक, कपड़े, मिठाई, फल- सब्जी, किराना आदि की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। भीड़ के कारण मीरां साहिब बाजार के चौक व अन्य स्थानों पर भारी जाम लगा रहा। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण लोग वाहन दुकानों के सामने खड़े कर रहे हैं। सड़कों पर जाम लग रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत बाजारों में सड़क किनारों पर लगी रेहड़ी व फड़ियां लगी होने पर पेश आ रही है। कई दुकानदारों ने फुटपाथ तक समान लगाए जाने के बावजूद कई रेहड़िया व फड़ियों के लगाए जाने पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जिसके चलते दुकानदार भी मनमानी करने में लगे हैं।
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी करने आईं पूनम शर्मा ने कहा कि अधिक ट्रैफिक होने पर पुलिस को चाहिए कि सड़क किनारों पर लगी रेहड़िया व फड़ियां लगाए होने पर उन्हें बाजार के बाहर लगवाएं ताकि लोगों को जाम लगने पर हो रही परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार, विशनदास ने कहा कि एसडीएम को चाहिए कि वह खुद मौके पर पहुंचकर जाम लगने पर हो रही परेशानी होने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें, जिन्होंने फुटपाथ तक दुकानें लगाई हुई हैं। अजय कुमार ने कहा कि अभी भी कोरोना महमारी जारी है, पर बाजार में अधिक लोग बिना मास्क लगाए पहुंच रहे हैं, जिस ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। देश में हर रोज लगभग बीस हजार लोग संक्रमित होने पर दो सौ लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। प्रशासन द्वारा सिवाय अनदेखी के कुछ नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed