{"_id":"68d702c140f1b847100a53c2","slug":"traffic-problem-jammu-news-c-10-jam1003-723786-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जाम ने रोकी रफ्तार, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जाम ने रोकी रफ्तार, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
बड़ी ब्राह्मणा में ट्रैफिक जाम.संवाद
चालकों को वैकल्पिक मार्गों पर भी नहीं मिल पा रही राहत, दस मिनट का समय एक घंटा में तय हो रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर और आसपास के लगते इलाकों में जाम ने पूरे शहर की रफ्तार को थाम दिया है। हालत यह है कि अतिव्यस्त रूटों पर दस मिनट का सफर तय करने में लगभग एक घंटा लग रहा है। शहर के साथ लगते बाड़ी ब्राह्मणा, ग्रेटर कैलाश, परमंडल मोड़, सरोर तक जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थिति ऐसी है कि वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे हैं। यही हालत शहर के भीतर भी है। त्योहारी सीजन होने के कारण वाहनों की आवाजाही बढ़ने से हालात और खराब हो रहे हैं। इन मार्गों पर ट्रकों के बीच फंसने वाले निजी वाहन सवार बेहाल हैं।
लोग जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपना रहे हैं लेकिन जाम के कारण वापस आ-जाकर उसी जाम में उलझ रहे हैं। दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे के चल रहे निर्माण कार्य के चलते उक्त रूटों पर कम जाम की स्थिति रहती है लेकिन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पूरी तरह से बहाल नहीं होने से शहर और आसपास के रूटों पर जाम का अधिक असर दिख रहा है। हाईवे के पूरी तरह से संचालित न होने की वजह से पंजाब से आ रहे ट्रकों को रोका जा रहा है जो सड़क पर पार्किंग के दौरान दो से तीन लाइन बना रहे हैं। इससे पीछे से आ रहे वाहनों को आगे निकलने की जगह नहीं मिल पा रही है और लंबी कतारें लग रही हैं। इसी तरह जब ट्रकों को आगे जाने के लिए छोड़ा जाता है तो एक लेन पूरी तरह से ट्रकों से पट जा रही है। इसके चलते बड़ी संख्या में निजी वाहन गलत दिशा से निकलने के चक्कर में और जाम लगा रहे हैं। इस रूट पर दिनभर जाम से लोग परेशान हो रहे हैं। स्थानीय कारोबारियों का कारोबार भी प्रभावित है, क्योंकि सड़क पर गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं बच रही है।
-- -- -- --
ट्रकों के संचालन को दुरुस्त करने की जरूरत
जम्मू। लोगों ने ट्रकों के संचालन को दुरुस्त करने की मांग की है। रोजाना राया मोड से जम्मू सफर करने वाले दिवांशु ने बताया कि वह एमआर का काम करते हैं। दिन के वक्त ट्रकों को छोड़ा जा रहा है। इससे पूरा मार्ग बंद हो रहा है। प्रशासन को ट्रकों के लिए कोई अन्य वैकल्पिक मार्ग या ऐसे समय में छोड़ना चाहिए जिसमें स्थानीय लोगों को दिक्कत न हो। कैनाल रोड निवासी कन्हैया ने बताया कि वह एक पेपर देने जा रहा था, लेकिन जाम की वजह से लगभग एक घंटा लेट हो गया। वैकल्पिक मार्ग पर भी कोई हल नहीं निकला। हर तरफ जाम रहा। मोगा (पंजाब) से ट्रक लेकर आए अंग्रेज सिंह ने बताया कि ट्रक में पंजाब से आलू लेकर आए हैं, दो दिन से फंसा हूं। कोई बताता भी नहीं कि कितने दिन तक रुकना पड़ेगा। पठानकोट से कश्मीर के लिए कोयला लेकर जम्मू पंहुचे राजू ने बताया कि तीन दिन से रिंग रोड पर ट्रक को रोका हुआ है। कभी कहते हैं कि सड़क टूटी है तो कभी बताते हैं कि काफी जाम है। तीसरे दिन ट्रक को निकाला है लेकिन पता नहीं कि कहां पर फिर से रोक देंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
रात्रि के समय ट्रक चालकों को निकालने की कोशिश की जा रही है। हाईवे व अन्य सड़कों के मरम्मत व निर्माण कार्य चल रहे हैं जिस वजह से कुछ ट्रकों को रोकना पड़ रहा है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे। जल्द इस समस्या से निजात मिलेगी। आम लोगों को भी सरकार की एडवाइजरी पर चलना चाहिए।
फारूक केसर, एसएसपी ट्रैफिक, जम्मू