{"_id":"5debfba88ebc3e1b9a53805e","slug":"traffic-police-jammu-news-jmu198865173","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात पुलिस ने ओवर लोडिंग पर काटे सैकड़ों चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पुलिस ने ओवर लोडिंग पर काटे सैकड़ों चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। यातायात पुलिस ने शनिवार को ओवर लोडिंग करने पर कई वाहनों के चालान किए। इनमें बसें, मेटाडोर और छोटे वाहन शामिल हैं। ओवर लोडिंग करने पर 150 से ज्यादा चालान काटे गए। कुछ चालानों पर वाहन चालकों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जिले भर में 400 से भी अधिक चालान किए गए हैं। लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस न होने पर भी चालान काटे गए। साथ ही वाहन चालकों को वाहन में पूरे दस्तावेज रखने की हिदायत भी दी गई। पुलिस ने कुल 5 लाख रुपये की राशि जुर्माने के तौर पर वसूली। सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस मुख्य चौराहों पर तैनात रही। वाहनों को चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान दस्तावेजों की चेकिंग की गई। कुछ वाहन चालक पुलिस को देखकर भागते नजर आए। दोपहर बाद पुलिस जवान बीच सड़क पर खड़े होकर भी वाहनों को रोकते रहे। दोपहिया वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा गया है। बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के भी चालान काटे गए। एसएसपी ट्रैफिक पुलिस जोगिंद्र सिंह ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने पर चालान काटे गए हैं। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।