फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic

बेतरतीब खड़े वाहनों से सिडको चौक पर लगता है जाम

विज्ञापन
traffic
traffic - फोटो : SAMBA
बड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक पर यातायात के दबाव के चलते हर समय अफरातफरी का माहौल रहता है। यहां सिडको चौक फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े रहते हैं। इसकी वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इसका बड़ा कारण पार्किंग व्यवस्था न होना है।
विज्ञापन

सिडको चौक पर लोग जाम से जूझने के बाद भी अपनी मंजिल की ओर रवाना हो जाते हैं। नेशनल हाईवे होने के कारण छोटी सी गलती के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कस्बे के लोगों के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले लोग काफी परेशान हैं। दुकानदारों की मानें तो लोग बाजार आने की बजाय बाहर से ही अपने घरों का रुख कर लेते हैं, जिससे कारोबार को भी नुकसान पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान काटे जाएं जेसीबी मशीन या क्रेन से बेतरतीब खड़े वाहनों को जब्त किया जाए।
विज्ञापन

इस संदर्भ में एसपी ट्रैफिक मोहनलाल कैथ का कहना है कि जाम की समस्या को लेकर लोगों से कई बार कहा गया है कि वह रोड पर वाहन न खड़े करें। इसके लिए लोगों के साथ जरूरी बैठक भी की गई है, लेकिन समस्या अभी भी बरकरार है। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि जल्द ही बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान काटे जाएंगे और वाहनों को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed