फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ex-minister Sardar Harbans Singh dies in Jammu

जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता सरदार हरबंस सिंह का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 12 Oct 2026 12:32 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 12 Oct 2026 12:32 PM IST
सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार हरबंस सिंह का सोमवार तड़के जम्मू के एक निजी अस्पताल में 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह 1996 से 2002 तक जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री रहे और पिछले साल दिसंबर में फारूक अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किए गए थे।

विज्ञापन
ex-minister Sardar Harbans Singh dies in Jammu
सरदार हरबंस सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर सरकार में पूर्व मंत्री सरदार हरबंस सिंह का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उन्होंने जम्मू के एक निजी अस्पताल में रात करीब दो बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


सरदार हरबंस सिंह के बड़े बेटे कुलवंत सिंह ने बताया कि उनके पिता का इलाज जम्मू के निजी अस्पताल में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम पांच बजे जम्मू के शास्त्री नगर श्मशान घाट में किया जाएगा।
विज्ञापन


हरबंस सिंह ने वर्ष 1996 से 2002 तक फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं। पिछले साल दिसंबर में उन्हें नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने हरबंस सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनका अमूल्य योगदान और समर्पित सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed