फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourists enjoying weather of kashmir

पर्यटक उठा रहे सुहावने मौसम का लुत्फ

Sat, 14 Feb 2015 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 14 Feb 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
tourists enjoying weather of kashmir

कश्मीर में आजकल मौसम काफी सुहावना बना हुआ है, जिसका लुत्फ पर्यटक उठा रहे हैं। मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है। कश्मीर में भीषण ठंड के 40 दिन जिसे चिल्ल-ए-कलां कहा जाता है, के बाद अब चल रहे चिल्ल-ए-खुर्द में भी मौसम काफी अच्छा देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


घाटी में पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम काफी अच्छा बना हुआ है। इस सुहावने मौसम का लुत्फ कश्मीर के स्थानीय लोग और बाहर से आए पर्यटक उठा रहे हैं। रात में मौसम थोड़ा ठंडा रहता है, लेकिन दिन में काफी अच्छी धूप खिलती है और तापमान भी गर्म होता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी फारूक अहमद  के अनुसार, धूप में काफी तपिश भी महसूस की जा रही है। वहीं दिल्ली से आई गुरनीत कौर के अनुसार, उन्हें उम्मीद थी कि कश्मीर में काफी ठंड होगी लेकिन यहां की धूप में अलग ही आनंद आ रहा है घूमने का।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ-साथ कश्मीर के पर्यटन स्थलों पर देखने को मिल रही बर्फबारी भी पर्यटकों को काफी खुश कर रही है। कश्मीर का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed