{"_id":"59da241c4f1c1b74698b4bae","slug":"tourists-come-to-enjoy-in-bhadrwah-at-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पर्यटकों को खूब भा रहीं छोटे कश्मीर की वादियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पर्यटकों को खूब भा रहीं छोटे कश्मीर की वादियां
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 08 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
छोटा कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध भद्रवाह की वादियां पर्यटकों को खूब भा रही हैैं। वर्तमान समय में देश भर से पर्यटक भद्रवाह घूमने के लिए पहुंच रहे हैं, जो खूबसूरत यादें लेकर यहां से जाते हैं। भद्रवाह में जाई की वादी व पद्दरी पास हमेशा पर्यटकों से भरा रहता है।
विज्ञापन
वहीं खलैनी टूरिस्ट रिसोर्ट व लेक व्यू गार्डन गाठा में पर्यटकों को प्रकृति का आनंद लेते देखा जा सकता है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार यदि पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं मुहैया कराने पर ध्यान दे तो भद्रवाह बेहतर पर्यटन स्थल साबित हो सकता है।
विज्ञापन
साथ ही पूरी दुनिया को आकर्षित कर सकता है। गर्मी के मौसम मेें भी यहां खूब रौनक रहती है। देवदार के घने जंगल और झक सफेद पानी के झरने अपनी कलकल जलधारा से सभी को आकर्षित करते हैं। सर्दी के मौसम में पूरी वादी यहां के पहाड़ बर्फ की चादर ओढ़ लेते हैं।
विज्ञापन
यह नजारा जन्नत का अहसास कराता है। चांदनी रात में बर्फ से लदे पहाड़ चांदी की तरह चमकते हैं। वहीं दिन में भी यह रोमांचकारी अहसास कराते हैं। जाई, पद्दरी, स्वेज, गूली डंडा वादियों में स्नो गेम्स का भी आनंद लिया जा सकता है।