फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourism news

हैरत : जम्मू के सात जिलों में दो साल से नहीं पहुंचा एक भी विदेशी पर्यटक

विज्ञापन
tourism news
- केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में दी जानकारी
विज्ञापन

- बीते साल केवल रियासी पहुंचे 13413 विदेशी पर्यटक, डोडा में एक, रामबन में तीन
- वर्ष 2024 में भी केवल रियासी और उधमपुर जिलों में ही पहुंचे थे विदेशी पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में बीते साल पर्यटन को झटका लगा है। वर्ष 2024 में जहां 2,00,69,576 पर्यटक जम्मू पहुंचे थे 2025 में यह संख्या घटकर 1,62,21,619 रही। हैरत की बात यह है कि इन दो सालों में जम्मू के सात जिलों में एक भी विदेशी पर्यटक नहीं पहुंचा है।
वर्ष 2024 में केवल रियासी और उधमपुर में विदेशी पर्यटकों ने आमद दर्ज कराई थी। तब रियासी में 21,705 और उधमपुर में 93 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। वर्ष 2025 में विदेशी पर्यटकों के कदम मुख्य रूप से केवल रियासी में पड़े। यहां इस साल कुल 13,413 पर्यटक पहुंचे। इसके अलावा रामबन जिले में महज तीन जबकि डोडा में केवल एक ही विदेशी पर्यटक पहुंचा। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीती पांच फरवरी को राज्यसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में लिखित में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

------

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी गिरी
माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी 2024 के मुकाबले 2025 में गिरावट दर्ज की गई है। 2024 में जहां 9455605 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन को पहुंचे, 2025 में यह संख्या गिरकर 6932922 पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

राजौरी और पुंछ पर दे रहे विशेष ध्यान
केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने अपने जवाब में राजौरी और पुंछ पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। जम्मू पर्यटन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के हवाले से उन्होंने बताया कि जम्मू में राजोरी और पुंछ की सात झीलों को पर्यटन के लिहाज से बढ़ावा दिया जा रहा है। डिजिटल मौजूदगी के साथ ही ट्रैवल मार्ट्स के जरिये यहां के पर्यटन स्थलों का प्रचार किया जा रहा है।
------
जम्मू संभाग में पहुंचने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटक :

रियासी
वर्ष 2024 : देशी--10875106
विदेशी--21705
वर्ष 2025 : देशी---8116309
विदेशी--- 13413

उधमपुर
वर्ष 2024 : देशी--2862532
विदेशी---93
वर्ष 2025 : देशी---1949294
विदेशी---0

सांबा
वर्ष 2024 : देशी--778925
विदेशी---0
वर्ष 2025 : देशी--598212
विदेशी---0


जम्मू
वर्ष 2024 : देशी---1162028


विदेशी---0
वर्ष 2025 : देशी--1341215
विदेशी---0
कठुआ
वर्ष 2024 : देशी---377860
विदेशी---0
वर्ष 2025 : देशी--312835
विदेशी--0
राजोरी :
वर्ष 2024 : देशी --1449576
विदेशी : 0
वर्ष 2025 : देशी-- 1455425
विदेशी 0
पुंछ
वर्ष 2024 : देशी---925090
विदेशी---0

वर्ष 2025 : देशी---771096
विदेशी---0
डोडा
वर्ष 2024 : देशी---646888
विदेशी---0

वर्ष 2025 : देशी---549290

विदेशी---01
रामबन
वर्ष 2024 : देशी----775029
विदेशी----0
वर्ष 2025 : देशी----672697
विदेशी----03
किश्तवाड़

वर्ष 2024 : देशी पर्यटक---216542
विदेशी-----0
वर्ष 2025 : देशी------455246

विदेशी पर्यटक---0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed