फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourism

बॉर्डर टूरिज्म पर बीएसएफ की मदद से बनेगी डीपीआर

विज्ञापन
tourism
जम्मू। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बॉर्डर टूरिज्म की संभावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए कवायद तेज हो गई है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार बसीर अहमद खान ने पर्यटन विभाग के अफसरों के साथ कई बैठकें करने के बाद बॉर्डर टूरिज्म के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें बीएसएफ की भी मदद ली जाएगी। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू जिले के सुचेतगढ़ और सांबा जिले के बाबा चमलियाल समेत अन्य स्थानों पर व्यापक सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बॉर्डर टूरिज्म पर केंद्रित बैठकों में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा को पर्यटक करीब से जाकर देखना चाहते हैं। उनकी उत्सुकता तो है लेकिन पर्याप्त सुविधाएं नहीं हो पाई हैं। ऐसे में सुचेतगढ़ बॉर्डर पर पर्यटन और बाबा चमलियाल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन

एलजी के सलाहकार खान ने कहा कि घराना वेटलैंड में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। इसे विकसित कर परिंदों को देखने के लिए उत्सुक पर्यटकों को यहां आकर्षित किया जा सकता है। पर्यटन की दृष्टि से वेटलैंड में सुविधाओं को बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed