अखनूर। पर्यटन विभाग के एमडी मिंगा शेरपा और महाप्रबंधक शाम लाल अबरोल ने मंगलवार को क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पर्यटन की संभावनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीडीसी चेयरमैन किरण पवार, एसडीएम अखिल सडोत्रा, तहसीलदार सुरिंदर सिंह, बीडीओ रुपींदर कौर सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर अखनूर में पर्यटन की संभावना को तलाशने पर मंथन किया।
मिशन यूथ के तहत होम स्टे, ट्रेकिंग आदि की जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं को इन स्कीम से जुड़कर रोजगार स्थापित करना चाहिए। उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिनमें अंबारां बौद्ध साइट, बुआ त्रिपता देव स्थान, ऐतिहासिक सुमाह देव स्थान सहित चिनाब दरिया के घाटों के सौंदर्य आदि स्थान विकसित करने का आग्रह किया। इसके बाद बौद्ध स्थल अंबारां, जिया पोता घाट आदि का दौरा भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शाम सिंह, रामेश्वर, सरपंच अंजू शर्मा, रगबीर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद