{"_id":"16013d7a3d728cec15a2c5a9137795ca","slug":"tough-fight-in-dyt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्पले योर टैलेंट होगा टक्कर का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्पले योर टैलेंट होगा टक्कर का मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 01 Sep 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट वेलफेयर डीन की ओर से जेयू में आयोजित होने वाले डिसप्ले योर टैलेंट में हिस्सा लेने के लिए युवा खास तैयारी में जुटे हैं। इस आयोजन में शहर और आसपास के कालेजों के विद्यार्थियों को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया जाता है। डिस्पले योर टैलेंट के महाकुंभ में प्राइवेट बी एड कालेजों को भी हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण दिया जाता है।
विज्ञापन
वहीं बी एड कालेजों में पढ़ने वाले बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों द्वारा उनके राज्यों की झलक और संस्कृति की तस्वीर देखने को मिलती है। लेकिन बी एड कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया चलने के कारण डिस्पले योर टैलेंट में बी एड कालेजों के विद्यार्थियों के शामिल होने में संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
कालेजों में सेशन शुरू होने तक यूनिवर्सिटी में डिस्पले योर टैलेंट कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। वहीं स्नातक के पहले वर्ष में शुरू किये गए सेमेस्टर सिस्टम के चलते डिस्पले योर टैलेंट की अवधि को घटा दिया गया है। वहीं अन्य कालेज के छात्र छात्राएं टैलेंट के महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जी तोड़ से मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन