फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 7 march 2021

जम्मू-कश्मीरः कोरोना संक्रमण के 79 नए मामले, एक मरीज की मौत

Sun, 07 Mar 2021 11:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 07 Mar 2021 11:09 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामलों की संख्या 882
कोरोना से मरने वालों की संख्या 1961 हो गई
श्रीनगर में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले 

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 7 march 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के शनिवार को 79 नए मामले पाए गए। जम्मू संभाग से 18 और कश्मीर संभाग से 61 नए मामले आए। जम्मू संभाग में एक मरीज की मौत भी हुई है। हालांकि, शनिवार को प्रदेश में 87 मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- वो कश्मीरी 'शेर': जिसने चार दिन पाक को उलझाए रखा, पढ़िए- बारामुला के नायक मकबूल शेरवानी की कहानी
विज्ञापन


जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में 16, कठुआ जिले में एक और पुंछ जिले में एक नया मामला सामने आया है। वहीं कश्मीर संभाग में श्रीनगर जिले में 35, बारामुला में नौ, बडगाम में चार, पुलवामा में पांच, कुपवाड़ा में एक, अनंतनाग में पांच, गांदरबल में एक और शोपियां से एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- संघर्षविराम समझौते से बदली लोगों की जिंदगीः देखिए बॉर्डर से सटे इन इलाकों की तस्वीर    

ऐसे में कुल मिलाकर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 882 पहुंच गई है। जम्मू संभाग में 188 और कश्मीर संभाग में 694 सक्रिय मामले हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1961 पर पहुंच गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले श्रीनगर जिले में हैं। यहां पर 421 मरीजों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed