फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 30 april 2021

जम्मू-कश्मीर: पिछले 24 घंटे में 3532 संक्रमित मिले, 30 मरीजों को लील गया कोरोना

Fri, 30 Apr 2021 07:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 30 Apr 2021 07:06 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना का प्रसार तेजी के साथ फैल रहा है। संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 30 april 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय गुप्ता

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3532 संक्रमित मिले हैं। इसमें 932 मरीज तो केवल ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मिले हैं। प्रदेश में तीस लोगों की संक्रमण के कारण मौत भी हुई है। जिसमें 17 जम्मू और 13 कश्मीर संभाग के हैं। ये लगातार चौथा दिन है, जब संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंचा है।

विज्ञापन
 
श्रीनगर 932
बारामुला 316
बडगाम 160
पुलवामा 110
कुपवाड़ा 206
अनंतनाग 239
बांदीपोरा 50
गांदरबल 77
कुलगाम 165
शोपियां 105
जम्मू 495
उधमपुर 125
राजोरी 133
डोडा 37
कठुआ 95
सांबा 82
किश्तवाड़ 13
पुंछ 42
रामबन 74
रियासी 76
 


ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू    

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आपदा में उगाही: रसोई गैस सिलेंडर के वितरण में उपभोक्ताओं से छल, जानिए क्या बोले जिम्मेदार    
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुरुवार को 3474 संक्रमित मिले थे

इससे पहले गुरुवार को 3474 संक्रमित मिले थे। 26 मरीजों की जान भी गई थी। जीएमसी में कोरोना संक्रमण से सात मरीजों की मौत के बाद शवों को एक ही एंबुलेंस में भरकर बाहर निकाला गया। शव गृह में भी स्टाफ की कमी के चलते परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जारी कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए एक ही इलाके के श्मशान घाट भेजे जाने वाले शवों को एक ही वाहन में पहले जिप बैग उसके बाद लकड़ी के कॉफिन में रखकर भेजा जा रहा है। वाहन में पीपीई किट पहने चालक के मेडिकल स्टाफ रहता है जो इन शवों को घाट तक पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed