फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 18 april 2021 Universities and colleges will remain closed till May 15 in Jammu and Kashmir

कोरोना का कहर: जम्मू-कश्मीर में 1526 नए संक्रमित मिले, 15 मई तक बंद रहेंगे विश्वविद्यालय और कॉलेज

Sun, 18 Apr 2021 09:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 09:11 PM IST
सार

जम्मू जिले में सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। कई इलाकों में नियमित रूप से संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 18 april 2021 Universities and colleges will remain closed till May 15 in Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में रविवार को 1526 नए संक्रमित मिले हैं। छह मरीजों की मौत भी हुई है। इसमें से तीन कश्मीर और तीन जम्मू संभाग के हैं। जिसमें से 547 मामले जम्मू संभाग और 979 कश्मीर संभाग के हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में संक्रमण की रफ्तार सबसे अधिक है।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उप-राज्यपाल प्रशासन ने कई अहम आदेश जारी किए हैं। इसके तहत जम्मू-कश्मीर में सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज 15 मई तक बंद रहेंगे। शोध और इंटर्नशिप के लिए छात्रों को ही उपस्थित होना पड़ेगा। अंत्येष्टि के मामले में अनुमति वाले लोगों की संख्या 20 होगी। इनडोर स्थानों पर सभी प्रकार के समारोहों के लिए 50 और बाहरी स्थानों पर सभी प्रकार की सभाओं के लिए 100 लोगों की अनुमति होगी।
विज्ञापन


प्रदेश में रविवार को 30806 लोगों को टीका लगा। जम्मू संभाग में 13898 और कश्मीर संभाग में 16908 लोगों को टीका लगा। अब तक प्रदेश में 1625250 लोगों को टीका लगाने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिले में 2 लाख 34 हजार 543 लोगों का टीकाकरण हुआ है। जोकि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर बारामुला जिला है यहां पर 125078 लोगों को वैक्सीन दी गई है। उधमपुर में 57105, राजोरी में 43700, कठुआ में 68458, पुंछ में 33772, रामबन में 28034, डोडा में 35146, रियासी में 24919 लोगों को टीका लग चुका है। श्रीनगर जिले में 31487, कुलगाम में 31870, अनंतनाग में 67951, शोपियां में 33275, पुलवामा में 41588, बडगाम में 76692 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। संभागीय स्तर पर बात करें तो जम्मू संभाग में 846119 व कश्मीर संभाग में 779131 लोगों को कोविड वैक्सीन अब तक दी जा चुकी है।


ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्राः पवित्र गुफा से आईं दुर्लभ तस्वीरें, घर बैठे कीजिए बाबा बर्फानी के दर्शन

ये भी पढ़ें- गुमनामी में ऐतिहासिक राम मंदिर: यादों का किस्सा बनकर रह गया मंदिर का 50 प्रतिशत हिस्सा    

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बदतर होने लगे हालात तो मानवता की सेवा में जुटा ये कोरोना योद्धा   

शनिवार को 41458 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई थी। इसमें जम्मू संभाग के 20844 और कश्मीर संभाग के 20614 लोग शामिल हैं। अब तक प्रदेश में 1572620 लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है।

इसमें जम्मू संभाग में 817920 और कश्मीर संभाग में 754700 लोगों को वैक्सीन दी गई है। जिला जम्मू में सर्वाधिक लोगों को वैक्सीन दी गई है। शनिवार को जम्मू में 87 हेल्थ केयर वर्कर्स, 562 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 8810 सिटीजन (45 आयु से ऊपर) लोगों को वैक्सीन दी गई। अब तक जिला जम्मू में 30033 हेल्थ केयर वर्कर्सस, 69576 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 222199 सिटीजन को वैक्सीन दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed