फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 11 april 2021

कोरोना का कहर: जम्मू-कश्मीर में मिले 915 नए संक्रमित, पांच की मौत

Sun, 11 Apr 2021 08:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 11 Apr 2021 08:27 PM IST
सार

  • कश्मीर संभाग में 627 मरीज मिले
  • श्रीनगर में कोरोना की रफ्तार सबसे तेज
  • कुल सक्रिय मामलों की संख्या 7,335 

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 11 april 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 915 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग में 288 और कश्मीर संभाग में 627 नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग में पांच मरीजों की मौत भी हुई है। हालांकि, 330 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमित होने वालों की रफ्तार काफी तेज होने के चलते जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7335 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


रविवार को जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में 192, उधमपुर में तीन, रियासी में 48, राजोरी में चार, डोडा में आठ, कठुआ में 11, सांबा में 11, पुंछ में आठ और रामबन में तीन नए मामलों की पुष्टि हुई। कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर में 362 नए मामले आए। बारामुला में 111, बडगाम में 27, पुलवामा में 15, कुपवाड़ा में 38, अनंतनाग में 25, बांदीपोरा में 12, गांदरबल में आठ, कुलगाम में 15 और शोपियां में 14 नए मामले आए। कश्मीर संभाग में पांच मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2034 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 1 लाख 38 हजार 390 पर पहुंच गई है। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 7335 है। जम्मू संभाग में सक्रिय मामले 2332 और कश्मीर संभाग में सक्रिय मामलों की संख्या 5003 पर जा पहुंची है। प्रदेश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले श्रीनगर जिले में ही हैं। यहां पर 2709 मरीजों का उपचार चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 72 घंटे, चार ऑपरेशन और 12 आतंकी ढेर: घाटी को दहलाने वालों का जांबाजों ने ऐसे किया खात्मा

जम्मू और श्रीनगर जिले में संक्रमण की रफ्तार सबसे ज्यादा तेज

जम्मू और श्रीनगर जिले में संक्रमण की रफ्तार सबसे ज्यादा तेज है। श्रीनगर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शनिवार को दो और इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। हमदानिया कालोनी रावलपोरा व चिनक्राल मोहल्ला हब्बाकदल को सील कर दिया गया है।

जेयू की ये परीक्षाएं स्थगित
जम्मू विश्वविद्यालय में 11 अप्रैल को होने वाली बीए एलएलबी (पांच वर्षीय) तृतीय सेमेस्टर, 12 अप्रैल की एमकॉम तीसरे सेमेस्टर, बीई सातवें सेमेस्टर व एलएलबी (तीन वर्षीय) की पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। इसके साथ ही 15 अप्रैल को यूजी तीसरे सेमेस्टर, बीए एलएलबी (पांचवें) तीसरे व सातवें सेमेस्टर तथा बीई सातवें सेमेस्टर की भी परीक्षाएं नहीं होंगी।

बीडीएस व एमबीबीएस का परीक्षा स्थल बदला
बीडीएस प्रथम प्रोफेशनल तथा एमबीबीएस प्री फाइनल प्रोफेशनल की 15 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी। केवल परीक्षा स्थल में बदलाव किया गया है। जम्मू विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार के अनुसार अब ये परीक्षाएं जीएमसी के परीक्षा हॉल में होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed