{"_id":"65c40970bc91ea86bf0d7217","slug":"today-punjab-police-and-bsf-will-compete-in-the-final-of-mens-category-jammu-news-c-10-jam1008-298564-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुरुष वर्ग के फाइनल में आज पंजाब पुलिस की बीएसएफ से भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुरुष वर्ग के फाइनल में आज पंजाब पुलिस की बीएसएफ से भिड़ंत
विज्ञापन
जम्मू। 72वीं ऑल इंडिया पुलिस हॉकी चैंपियनशिप में वीरवार को पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में पंजाब पुलिस की बीएसएफ के साथ भिड़ंत होगी। मुकाबला केके हक्कू स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं बुधवार महिला वर्ग के फाइनल में सीआरपीएफ ने एसएसबी को 2-0 से हराकर महिला वर्ग के खिताब अपने नाम किया।
बुधवार को पुरुष वर्ग में दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस के बीच हुआ। दोनों के बीच मैच रोमांचक रहा है और निर्धारित समय तक एक भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद मैच का नतीजा शूटआउट से निकला। शूटआउट में पंजाब ने ने तीन शूट आउट को गोल में बदला जबकि सीआईएसएफ सिर्फ दो मौकों को ही गोल में बदल सकी। इस तरह पंजाब पुलिस ने सेमीफाइनल मुकाबलों को 3-2 से जीतकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पारस मल्होत्रा को चूना गया। उसने शूट आउट के दौरान अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच बीएसएफ और सीआरपीएफ के बीच हुआ। इस मैच का नतीजा भी शूटआउट से निकला। इसमें बीएसएफ ने 4-2 के अंतर से मैच अपने नाम किया। इससे पहले मैच 1-1 के गोल की बराबरी पर रहा था। बीएसएफ की ओर से गोल कंवरपाल सिंह और सीआरपीएफ की ओर से लवजीत सिंह ने किया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मनीष कुमार को चुना गया।
-- -
बड़ौदा ने जम्मू-कश्मीर को 78 रन हराया
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में जारी सीके नायडू ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर को बड़ौदा के हाथों 78 हर की हार मिली है।