{"_id":"255cbe2a226828761c2460bb0a0e0c24","slug":"today-chhari-mubarak-would-reach-amarnath-cave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पवित्र गुफा में पहुंचेगी छड़ी मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पवित्र गुफा में पहुंचेगी छड़ी मुबारक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ कश्मीर हिमालय की पहाड़ियों में स्थापित अमरनाथ गुफा से पांच किलोमीटर की दूरी पर शुक्रवार को छड़ी मुबारक पंजतरणी पहुंची। शनिवार को रक्षाबंधन पर अमरनाथ यात्रा की समाप्ति के साथ पवित्र गुफा में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
59 दिन चली अमरनाथ यात्रा में छड़ी मुबारक अहम रहती है। इसमें साधु संतों के साथ अन्य यात्री भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस बीच शुक्रवार को 329 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इसके साथ यह आंकड़ा 352489 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
छड़ी मुबारक के दौरान पारंपरिक यात्रा रूट पर विभिन्न मंदिरों में माथा टेका गया। शुक्रवार को शेषनाग से शुरू होकर पंजतरणी पहुंची छड़ी मुबारक में शिव भक्तों ने जयघोष लगाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन
शनिवार को पारंपरिक पहलगाम रूट के 45 किलोमीटर का सफर तय करके छड़ी पवित्र गुफा में पहुंचेगी। इस बार जुलाई के अंतर में पवित्र शिवलिंग के अंतर्धान होने पर लगातार यात्रियों की संख्या में गिरावट होती रही। लेकिन आखिर तक यात्री डटे रहे। यात्रा की समाप्ति के साथ लखनपुर से गुफा तक लगाए गए लंगर वालों ने भी सामान समेटना शुरू कर दिया है।