फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tiranga Rally

Jammu News: रियासी में गूंजे भारत माता की जय... के नारे

विज्ञापन
Tiranga Rally
रियासी में रविवार को तिरंगा रैली निकाली गई।
-भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति में रंगा शहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। भाजपा की ओर से रविवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। स्थानीय जनाना पार्क से तिरंगा रैली शुरू हुई जो मुस्लिम मोहल्ला, चौक चबूतरा, मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डे पर पहुंची। बस अड्डे पर रैली में शामिल युवाओं व अन्य लोगों ने भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।

इसके उपरांत तिरंगा रैली स्थानीय डाक बंगला में पहुंची। रैली का आयोजन भाजपा जिला प्रधान रोहित दुबे की अध्यक्षता में किया गया। जिला विकास परिषद के चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग, रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे और कटड़ा के विधायक बलदेव राज शर्मा ने रैली में शामिल लोगों को संबोधित किया। भारतीय सेना की वीरता का गुणगान किया। तिरंगा रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को ड्रोन हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसे पाक कभी भूल नहीं पाएगा। रैली में रियासी के अलावा कटड़ा, पौनी, अरनास, माहौर व भमाग से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed