फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tiranga rally

सीआरपीएफ जवानों ने झंडा लेकर लगाए वंदे मातरम के नारे

विज्ञापन
Tiranga rally
रामबन में सुरक्षाबलों व विद्यार्थियों की तरफ से निकाली गई तिरंगा रैली - फोटो : UDHAMPUR
रामबन। शहर सहित जिले के गूल, बटोत और बनिहाल में बुधवार को तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के लिए बनिहाल में 166 बटालियन सीआरपीएफ ने वाहनों और ट्रेन में रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में बनिहाल रेलवे स्टेशन पर वाहन रैली और तिरंगा रैली का आयोजन कमांडेंट 166 बटालियन पुनीत कुमार कौलधर की देखरेख में किया गया, ताकि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके। रैली 166 बीएन के डेट मुख्यालय स्थान से शुरू हुई जो बनिहाल शहर के महत्वपूर्ण इलाकों से गुजरने के बाद नवयुग सुरंग तक पहुंची। हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार में कमांडेंट 166बीएन, नवीन कुमार यादव सेकेंड इन कमांड (ऑप्स), शिवनंदन सिंह उप कमांडेंट, ऋषिपॉल सिंह सहायक कमांडेंट, आदि ने भारत माता की जय और हर घर तिरंगा के नारे लगाए।
विज्ञापन

बनिहाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एकता और देशभक्ति को बढ़ावा देने की पहल करने के लिए प्रोत्साहित करने के बाद यात्रियों को राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किए गए। रैली के दौरान देशभक्ति के गीत भी बजाए गए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों ने भी भारत माता की जय के नारे लगाए और राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित करने में सीआरपीएफ की भूमिका की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सरकारी स्कूल बनिहाल के बच्चे भी पहुंचे और भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबन में बीजेपी युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली, जो रामबन के विभिन्न बाजारों से गुजरी। इससे पहले गूल और संगलदान धरमकुंड उखराल में भी बीजेपी कार्यकर्ता सूरज सिंह परिहार की अध्यक्षता में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिस लोगों ने भाग लिया।

रामबन में सुरक्षाबलों व विद्यार्थियों की तरफ से निकाली गई तिरंगा रैली

रामबन में सुरक्षाबलों व विद्यार्थियों की तरफ से निकाली गई तिरंगा रैली- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed