{"_id":"66cc358643e48e98500ec274","slug":"tight-security-on-ring-road-dig-gave-instructions-to-share-police-numbers-in-villages-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: रिंग रोड पर कड़ी सुरक्षा का प्रबंध; डीआईजी ने गांवों में पुलिस नंबर साझा करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: रिंग रोड पर कड़ी सुरक्षा का प्रबंध; डीआईजी ने गांवों में पुलिस नंबर साझा करने का दिया निर्देश
Mon, 26 Aug 2024 02:07 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:07 PM IST
सार
डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने रिंग रोड पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी आसपास के गांवों में पुलिस के नंबर साझा करने के निर्देश दिए हैं। रिंग रोड पर बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए और कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपराध का गढ़ बन चुके रिंग रोड पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त होंगे। इस रोड के आसपास बसे हर एक गांव में पुलिस अफसरों के नंबर साझा किए जाएंगे। ताकि कहीं भी कोई बदमाश और राष्ट्रविरोधी तत्व दिखने पर पुलिस से तत्काल संपर्क किया जाए। इसे लेकर डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने रविवार 7 थानों के एसएचओ और संबंधित डीएसपी को निर्देश दिए। रिंग रोड पर खनन भी जमकर हो रहा है। इसे लेकर भी जरूरी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीआईजी ने अधिकारियों से कहा कि वे गांव गांव संपर्क कर ग्रामीणों के साथ जरूरी नंबर साझा करें। ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगे। इसके पहले उन्हाेंने एसएसपी जम्मू के साथ घरोटा से लेकर विजयपुर तक रिंग रोड का दौरा किया। मिरां साहिब, बिश्नाह, सतवारी, दोमाना, घरोटा, विजयपुर और कानाचक पुलिस के थानेदारों को कहा कि नियमित रूप से रिंग रोड पर अपने अपने क्षेत्र में गश्त करें। ताकि कोई भी बदमाश राहगीरों को तंग न करे।
विज्ञापन
रात होते ही रिंग रोड को खनन माफिया इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। बिना नंबर के टिप्पर खनन का सामान लेकर जाते हैं, जिन्हें पूछने वाला कोई नहीं। नाकों से खनन के वाहन निकलते हैं, पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं। डीआईजी शिव कुमार का कहना है कि इसे लेकर संबंधित अधिकारियाें से बात कर ली गई है। जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन