फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tibet PM said, Tawang incident is a well-planned conspiracy of China

जम्मू में तिब्बत के पीएम: तवांग घटना चीन की सुनियोजित साजिश, भारत करारा जवाब देने में पूरी तरह सक्षम

Sat, 17 Dec 2022 04:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 04:20 PM IST
सार

तिब्बत के पीएम शनिवार से शुरू हुए भारत तिब्बत संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए जम्मू पहुंचे हैं। जम्मू विवि के ब्रिगेडियर राजिंद्र सिंह सभागार में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन
Tibet PM said, Tawang incident is a well-planned conspiracy of China
जम्मू में तिब्बत के पीएम पेंपा सेरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिब्बत के प्रधानमंत्री पेपा सेरिंग ला ने कहा कि चीन ने तवांग घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है। चीन का नेतृत्व और सरकार खुद को वर्तमान में असुरक्षित महसूस कर रही है। वह अपने देश की जनता का ध्यान हटाने के लिए भारत में इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देने में लगी हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा भारत अब 1962 वाला देश नहीं है। भारत अब बदल चुका है और यहां पर प्रधानमंत्री मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व है। ऐसे में उन्हें लगता है कि भारत, चीन को करारा जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा भारत को मजबूती के साथ अपनी स्थिति पर टिके रहने की जरूरत है क्योंकि चीन कभी भी कमजोर देश का सम्मान नहीं करता है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में सरिंग ने कहा कि हम तिब्बत की आजादी के बजाय स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं । हमारा मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ नफरत भरे संबंध भविष्य के लिए बेहतर नहीं हो सकते हैं इसलिए चीन को तिब्बत को स्वायत्तता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिब्बत के पीएम शनिवार से शुरू हुए भारत तिब्बत संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए जम्मू पहुंचे हैं। जम्मू विवि के ब्रिगेडियर राजिंद्र सिंह सभागार में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। भारत तिब्बत संघ के उत्तर क्षेत्र के प्रभारी डॉ. कुलदीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में देश व विदेश से प्रतिनिधि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed