फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thugi by asking the PIN of the ATM card

एटीएम कार्ड का पिन पूछकर ठगी

Mon, 25 Sep 2017 12:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 25 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
thugi by asking the PIN of the ATM card
- फोटो : DEMO PHOTO

खुद को उपभोक्ता केंद्र का कर्मचारी बताकर महिला के खाते से किसी ने हजारों रुपये निकाल लिए। महिला के पति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही बैंक में संपर्क कर खाता बंद करा दिया। मामला कठुआ जिले के चढ़वाल इलाके का है। 

विज्ञापन


अशोक कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी रीना कुमार का जेके बैंक में खाता है। रविवार सुबह उसकी पत्नी को फोन आया कि वह उपभोक्ता केंद्र से बोल रहे हैं। उनका खाता बंद होने वाला है। वह इसकी कुछ जानकारी दें। महिला से उसके एटीएम कार्ड का नंबर पूछा गया।
विज्ञापन


महिला ने अपने पति अशोक से बात करवा दी। पति ने एटीएम कार्ड का नंबर दे दिया और फिर पासवर्ड भी दे दिया। कुछ देर के बाद अशोक को शक हुआ तो उसने बैंक में संपर्क किया। बैंक के मैनेजर को अशोक ने पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जांच करने पर पता चला कि आनलाइन शापिंग से उसकी पत्नी के खाते से 20,500 रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद बैंक मैनेजर उसका खाता बंद कर दिया। पुलिस के पास पीड़ित ने शिकायत दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed