फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three youth feared to be dead when a boat capsized in river Jehlum in baramulla

जम्मू कश्मीरः बारामूला में लगातार दूसरे दिन 3 लड़कों की मौत से छाया मातम का माहौल

Tue, 01 May 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 01 May 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
three youth feared to be dead when a boat capsized in river Jehlum in baramulla
baramulla - फोटो : amar ujala

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के लिए आज का दिन भी काले दिन के रूप में साबित हुआ। सोमवार को जहां आंतकियों ने सरेआम तीन लड़कों की गोलीमार कर हत्या कर दी थी तो वहीं मंगलवार शाम करीब चार बजे झेलम में एक किश्ती डूबने से तीन लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार झेलम नदी में पांच युवक किश्ती पर सैर कर रहे थे। इसी बीच अचानक नांव का संतुलन बिगड़ गया और नांव डूबने लगी। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने दो युवकों को तो बचा लिया लेकिन तीन युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


काफी मश्क्कत के बाद उनका शव बरामद किया गया। इस दर्दनाक हादसे में मारे गए तीनों लड़कों की पहचान अंजार वानी, शाहिद, तुफैल के तौर पर हुई है। जबकि बचाए गए युवकों की पहचान जुनैद और अजान के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी बारामूला जिले के ही रहने वाले है। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके से पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की खबर मृत लड़कों के घर पहुंची तो उनके घर पर मातम छा गया।


गौरतलब है कि सोमवार रात को आतंकियों द्वारा तीन निर्दोष युवकों के मारे जाने के बाद पहले से ही इलाके में मातम पसरा हुआ था। लगातार दूसरे दिन तीन और नौजवानों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed