फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three terrorists killed in an encounter with police in Tral

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 'अंसार गजवा उल हिंद' के तीन आतंकी ढेर

Wed, 19 Feb 2020 08:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Feb 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Three terrorists killed in an encounter with police in Tral
मौके पर सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलो ंको बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए तीनों आतंकी आतंकवादी संगठन 'अंसार गजवा उल हिंद' के हैं।


 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में यह मुठभेड़ हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकवादियों की पहचान हो गई है। जिनमें जंजीर रफीक वानी, राजा उमर मकबूल भट और उजैर अमीन भट शामिल हैं। तीनों आतंकी आतंकवादी संगठन 'अंसार गज़वा उल हिंद' के हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि यह मुठभेड़ देर रात शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच काफी देर तक फायरिंग चलती रही। आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार थे जिससे कि वो लगातार फायरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन,बीएसएफ ने खदेड़ा

इससे पहले सांबा के चक सद्दा स्थित भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार शाम एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया। मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने ड्रोन पर चार बर्स्ट फायर कर उसे खदेड़ दिया। 

रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग साढे पांच बजे ग्रिम पोस्ट कटाव के सामने बंई नाला में पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया था। बीएसएफ की 173वीं वाहिनी के सतर्क जवानों ने ड्रोन पर बर्स्ट फायर कर खदेड़ दिया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाक रेजरों ने ड्रोन को सुकमाल पोस्ट से उडाया था। घटना के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed