फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three terrorists entered from LoC in Jammu and Kashmir Search operation continues

जम्मू-कश्मीरः एलओसी से घुसे तीन आतंकियों की तलाश जारी, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 03 Jan 2020 06:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 Jan 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
three terrorists entered from LoC in Jammu and Kashmir Search operation continues
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से नौशेरा क्षेत्र के दब्बड़ में घुसपैठ कर दाखिल हुए तीन दहशतगर्दों की तलाश जारी है। सुरक्षा बलों की ओर से पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, अब तक आतंकियों का सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन


क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की आशंका और एनकाउंटर में सेना के दो जवानों के शहीद होने की घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कलाल से सटे दराट-मंगलादेई क्षेत्र के घने जंगल में तीन संदिग्ध देखे गए थे। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार को घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इसमें दो जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने सैन्य ठिकाने और मुगल रोड के बारे में मांगी थी जानकारी

इसके बाद सेना की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी जारी रखते हुए तलाशी अभियान चलाया गया। बुधवार को अंधेरा होने के बाद ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया। गुरुवार को दोबारा इसे शुरू किया गया लेकिन देर शाम तक आतंकियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। माना जा रहा है कि आतंकी घने जंगलों का फायदा उठाते हुए भाग निकले हैं।

बताते हैं कि दब्बड़ क्षेत्र में एक बक्करवाल परिवार के घर तीनों आतंकियों ने पहुंचकर सैन्य ठिकाने और मुगल रोड के बारे में जानकारी मांगी थी। आशंका है कि तीनों आतंकी मुगल रोड के रास्ते घाटी जाना चाहते थे। दब्बड़ गांव नियंत्रण रेखा से मात्र चार किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed