{"_id":"5e21fa188ebc3e4b425e0d4d","slug":"three-terrorist-surrounded-by-security-forces-in-budgam-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी घेरे, परिवार की आड़ लेकर छिपे हैं दहशतगर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी घेरे, परिवार की आड़ लेकर छिपे हैं दहशतगर्द
Sat, 18 Jan 2020 12:20 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार को दिनभर घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया गया। देर शाम तक आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच अंधेरा होने के बाद फ्लड लाइट लगा दी गई है, ताकि आतंकी भाग न सकें।
बताते हैं कि चाडूरा में एक स्थानीय आतंकी के घर दो विदेशी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना तथा सुरक्षा बलों ने घेरेबंदी तथा तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पता चला कि घर में आतंकी का परिवार भी मौजूद है।
इस पर सुरक्षा बलों की ओर से कार्रवाई शुरू नहीं की गई। परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने की कोशिशें जारी रहीं। साथ ही आतंकियों से समर्पण करने के लिए भी कहा गया। घर के अंदर परिवार के सदस्यों की मौजूदगी की वजह से ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।