{"_id":"5b118bad4f1c1b9e6e8b5c9a","slug":"three-terrorist-attacks-on-the-same-day-in-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी कश्मीर में एक ही दिन तीन आतंकी हमले, PDP विधायक के घर को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी कश्मीर में एक ही दिन तीन आतंकी हमले, PDP विधायक के घर को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
terror attack
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ तीन हमलों को अंजाम देकर विधायक के आवास व सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। इनमें सीआरपीएफ के चार व पुलिस का एक जवान शामिल है। सीजफायर की घोषणा के बाद आतंकियों ने हमले तेज कर दिए हैं। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार सीजफायर की घोषणा के बाद से केवल दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने 16 हमले किए। इनमें बैंक लूट की घटनाएं, राइफल स्नैचिंग और सुरक्षाबलों पर हमले शामिल हैं।
विज्ञापन
आतंकियों ने पहला हमला पुलवामा जिले में किया जहां उन्होंने सीआरपीएफ की 183 बटालियन की गाड़ी को ईदगाह क्रासिंग पर निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ। हमले के बाद इलाके में चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान तीन बैग पाए गए। इनमें संदिग्ध सामग्री पड़ी थी। पहले इसमें आईईडी होने का अनुमान था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
दूसरा हमला आतंकियों ने जिले के त्राल में किया जहां उन्होंने त्राल के मौजूदा पीडीपी विधायक मुश्ताक शाह (पीडीपी) के घर पर यूबीजीएल दागा। इस हमले में भी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं।
विज्ञापन