फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three storey building will now be built in narrow streets in Jammu

जम्मूः अब तंग गलियों में बन सकेंगे तीन मंजिला भवन, प्रस्ताव मंजूर, सरकार के पास जाएगी फाइल

Sat, 29 Feb 2020 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 Feb 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Three storey building will now be built in narrow streets in Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शीतकालीन राजधानी जम्मू के पुराने शहर में अब निर्धारित शुल्क अदा कर तंग गलियों में भी तीन मंजिला भवन बन सकेंगे। दूसरी और तीसरी मंजिल निर्माण के लिए वर्तमान में कम से कम दस फुट चौड़ी गली की अनिवार्यता है। शुक्रवार को नगर निगम के जनरल हाउस ने गली की चौड़ाई के प्रावधान में छूट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


अब सरकार से स्वीकृति लेकर इसे लागू किया जाएगा। वहीं, नगर निगम ने जम्मू शहर में अपना पेट्रोल पंप खोलने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी। इंडियन ऑयल कारपोरेशन से टाईअप कर निगम डोगरा चौक पर पेट्रोल पंप खोलेगा जिससे निगम के अपने वाहनों के लिए डीजल-पेट्रोल खरीद में तीन रुपये प्रति लीटर की बचत होगी। हालांकि आम लोगों को सामान्य दरों पर ही ईंधन मिलेगा।
विज्ञापन


जम्मू के ओल्ड सिटी में कई गलियां दो से तीन फुट ही चौड़ी हैं। गली दस फुट चौड़ी न होने पर बहुमंजिला निर्माण का नक्शा पास नहीं किया जा सकता है। मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने गली की चौड़ाई के नियम में छूट देने का प्रस्ताव रखा जिसे बहुमत से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि अब नियमों में संशोधन किया जाएगा। निर्धारित शुल्क अदा करने पर एनओसी दे दिया जाएगा। वर्तमान में बहुमंजिला निर्माण के 1200 आवेदन लंबित पड़े हैं। इसी तरह से अपना पेट्रोल पंप खोलकर नगर निगम अपने वाहनों के ईंधन पर होने वाले खर्च को तीन रुपये प्रति लीटर के हिसाब से कम करेगा। डोगरा चौक पर पेट्रोल पंप खोलने के प्रस्ताव को भी बहुमत के साथ मंजूरी मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed