{"_id":"5cd122f7bdec22073561aef9","slug":"three-people-died-due-to-falling-into-a-vehicle-ditch-at-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन में वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन में वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, पांच घायल
Tue, 07 May 2019 11:47 AM IST
शाहरुख खान
भाषा, बनिहाल
भाषा, बनिहाल
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 May 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में 200 फुट गहरी एक खाई में एक निजी वाहन के गिर जाने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रामबन से करीब 25 किलोमीटर दूर पोगल-परिस्तान सड़क से लगे सीनबत्ती के नजदीक सोमवार की रात में हुई।
उन्होंने बताया कि वाहन सीनबत्ती की ओर जा रही थी और एक मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह खाई में गिर गई।
बचाव अभियान तत्काल शुरू किया गया और तीन व्यक्ति मिलाप सिंह (55), केशु राम (44) और राजू सिंह (24) मृत पाए गए।
अधिकारी ने बताया कि उखरल में जन स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रारंभिक उपचार के बाद घायल रियाज अहमद (चालक), कल्याण सिंह, करतार सिंह, फ्लोवर सिंह और हरी ओम को रामबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।