{"_id":"5fa91b6c37668d5db546c050","slug":"three-pdp-leaders-ved-mahajan-hussain-ali-waffa-and-ts-bajwa-who-recently-resigned-from-the-party-have-joined-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : वेद महाजन, हुसैन अली वफा और टीएस बाजवा ने थामा कांग्रेस का हाथ, हाल ही में पीडीपी से दिया था इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : वेद महाजन, हुसैन अली वफा और टीएस बाजवा ने थामा कांग्रेस का हाथ, हाल ही में पीडीपी से दिया था इस्तीफा
Mon, 09 Nov 2020 04:05 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 09 Nov 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : फाइल फोटो
पूर्व पीडीपी नेता वेद महाजन, हुसैन अली वफा और टीएस बाजवा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। तीनों नेताओं ने महबूबा मुफ्ती के तिरंगे को लेकर दिए गए बयान के बाद पीडीपी से इस्तीफा दे दिया था। वेद महाजन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Three PDP leaders Ved Mahajan, Hussain Ali Waffa and TS Bajwa who recently resigned from the party have joined Congress: Ved Mahajan
— ANI (@ANI) November 9, 2020विज्ञापन
बता दें कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को इस्तीफ देते हुए एक पत्र में तीनों नेताओं ने कहा कि उनके द्वारा की गई टिप्पणी से देशभक्ति की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
मालूम हो पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि मैं तब तक कोई भी झंडा हाथ में नहीं उठाएंगी जब तक जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा और उनका संविधान वापस नहीं लौटाया जाएगा। लोगों को नाउम्मीद नहीं होना चाहिए, हम अनुच्छेद 370 और अपना विशेष दर्जा वापस लेकर ही रहेंगे।
इसके बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के तिरंगे के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडीपी कार्यालय में तिरंगा फहराया और नारेबाजी की। इससे पहले भी कई प्रदर्शनकारियों ने पीडीपी कार्यालय में तिरंगा फहरा दिया था।
इस दौरान कार्यालय में मौजूद पीडीपी नेताओं की प्रदर्शनकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। पीडीपी प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी फिरदोस टाक ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि कार्यालय पर हमला हुआ है। उनके साथ और पीडीपी के अन्य नेता परवेज वफा के साथ हाथापाई की गई।