फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Truck driver flees after police set up a blockade in Kanachak.

जम्मू: कनाचक में नाकाबंदी से ट्रक चालक फरार, सात से आठ राउंड फायरिंग के बाद 25 भैंसें बरामद, जांच शुरू

Sun, 27 Sep 2026 10:58 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 27 Sep 2026 10:58 AM IST
सार

जम्मू के कनाचक इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोका लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया पीछा करने के बाद ट्रक से करीब 25 भैंसें बरामद हुईं।

विज्ञापन
Truck driver flees after police set up a blockade in Kanachak.
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

जम्मू के कनाचक थाना क्षेत्र में रविवार तड़के पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोका, जिसमें करीब 25 भैंसें लदी हुई थीं। ट्रक चालक ने नाका देखकर वाहन को भगाने की कोशिश की और तेज रफ्तार में ट्रक चलाते हुए पुलिस से बचकर निकलने का प्रयास किया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस पार्टी ने हरि सिंह घराट-झिरी रोड पर सुबह करीब पांच बजे विशेष नाका लगाया था। पुलिस ने ट्रक नंबर JK02AW/1729 को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और ट्रक को रिंग रोड की ओर रोक लिया। इसके बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

ट्रक को रोकने के दौरान पुलिस की ओर से सात से आठ राउंड फायरिंग किए जाने की सूचना है। फायरिंग में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

तलाशी के दौरान ट्रक से करीब 25 भैंसें बरामद हुईं। पुलिस ने ट्रक और बरामद पशुओं को पुलिस थाना कनाचक पहुंचा दिया है, जहां उन्हें पुलिस की निगरानी में रखा गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया जारी है। कनाचक सेक्टर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed