फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DRDO scientist Dr. Arun Kumar Roy resumed his studies after 30 years of experience

डीआरडीओ वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार रॉय: 56 की उम्र में फिर बने विद्यार्थी, सीखने की चाह ने कराई पीएचडी

Sun, 27 Sep 2026 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा गौरव रावत, जम्मू
गौरव रावत, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Sep 2026 06:06 AM IST
सार

पांच साल बाद 56 की उम्र में उन्होंने पीएचडी पूरी की। इस दौरान उन्होंने न केवल शोध पूरा किया, बल्कि पीएचडी में टॉपर भी रहे।

विज्ञापन
DRDO scientist Dr. Arun Kumar Roy resumed his studies after 30 years of experience
डॉ. अरुण कुमार रॉय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

51 साल की उम्र में जब दोबारा किताबें खोलीं तो सामने कोई परीक्षा नहीं, बल्कि खुद को फिर से विद्यार्थी साबित करने की चुनौती थी। करीब तीन दशक से रक्षा क्षेत्र में काम कर रहे डीआरडीओ के वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार रॉय ने नौकरी के बीच आईआईटी जम्मू का रुख किया। वजह थी अपने ही विशेषज्ञता क्षेत्र में सामने आई एक नई तकनीक को गहराई से समझना। 
विज्ञापन


पांच साल बाद 56 की उम्र में उन्होंने पीएचडी पूरी की। इस दौरान उन्होंने न केवल शोध पूरा किया, बल्कि पीएचडी में टॉपर भी रहे। डॉ. रॉय की कहानी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने उस उम्र में पढ़ाई शुरू की, जब आमतौर पर लोग औपचारिक शिक्षा से आगे निकल चुके होते हैं। उनके लिए उम्र सीखने में रुकावट नहीं बनी। शनिवार को अमर उजाला से बातचीत में वह कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं होती।
विज्ञापन


30 साल के अनुभव के बाद फिर शुरू की पढ़ाई
मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले डॉ. रॉय ने 1996 में एमआईटी मुजफ्फरपुर से बीटेक किया और उसी साल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन से जुड़ गए। वर्ष 2002 में आईआईटी बॉम्बे से एमटेक किया। इसके बाद रक्षा क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने गन बैरल को मजबूत बनाने वाली हाइड्रोलिक ऑटोफ्रेटेज में विशेषज्ञता हासिल की। गन बैरल बंदूक या तोप की वह नली है, जिससे गोली या गोला बाहर निकलता है। फायरिंग के दौरान इसके भीतर बहुत अधिक दबाव पैदा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed