{"_id":"69ca1cf33b812329ec07d7d9","slug":"three-of-the-five-friends-who-went-to-take-a-bath-in-the-tawi-river-drowned-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: तवी नदी में नहाने गए पांच दोस्त, तीन डूबे, एक युवक का मिला शव; तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: तवी नदी में नहाने गए पांच दोस्त, तीन डूबे, एक युवक का मिला शव; तलाश जारी
Mon, 30 Mar 2026 12:19 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:19 PM IST
सार
जम्मू के नगरोटा स्थित तवी नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से तीन डूब गए। एनडीआरएफ और पुलिस रात भर उनकी तलाश में लगी रहीं, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान को रोकना पड़ा और सुबह फिर से शुरू किया गया।
विज्ञापन
बचाव अभियान जारी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगरोटा स्थित सैनिक स्कूल के पीछे तवी नदी में रविवार को नहाने गए पांच दोस्तों में से तीन डूब गए। डूबे किशोरों-सोनम दत्त, बवीश कौल और आदित्य पंडित की तलाश में रात करीब एक बजे तक पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें जुटी रहीं। अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को रोकना पड़ा
विज्ञापन
जगती कॉलोनी लेन नंबर 21 निवासी मनाेहर नाथ कौल ने बताया कि उनका बेटा बवीश लेन नंबर 22 व 23 के फ्लैटों में रहने वाले सोनम, आदित्य अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। शाम करीब पांच बजे यह हादसा हो गया। दो किशोरों को तैरना आता था इसलिए वे सुरक्षित निकल आए लेकिन तैरना नहीं आने की वजह से बवीश, सोनम और आदित्य डूब गए।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश शुरू की गई। अंधेरा होने पर भी टॉर्च और वैकल्पिक लाइटों की मदद से रात एक बजे तक तलाशी अभियान जारी रहा। इसके बाद अभियान को रोका पड़ा। पुलिस के मुताबिक सुबह सात बजे फिर से तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
दुआ करते रहे लोग
हादसे की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग नदी किनारे जमा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर मौजूद हर शख्स की जुबान पर बस एक ही दुआ थी कि काश कोई चमत्कार हो जाए। मनोहर नाथ कौल ने बताया कि बच्चे हमेशा पार्क में खेलते थे। रविवार को पता नहीं कैसे वे नदी की तरफ चले गए। किशोरों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा।