फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security tightened in the state after the killing of terrorist Hashim Musa

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हाशिम मूसा के मारे जाने के बाद कटड़ा में सुरक्षा कड़ी, वैष्णो देवी मार्ग पर हाई अलर्ट

Sat, 03 Oct 2026 03:34 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 03 Oct 2026 03:34 PM IST
सार

लश्कर-ए-ताइबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा के मारे जाने के बाद कटड़ा और श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग समेत जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
Security tightened in the state after the killing of terrorist Hashim Musa
लश्कर आतंकी हाशिम मूसा ढेर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लश्कर-ए-ताइबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा (उर्फ आसिफ फौजी) के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के कई जिलों सहित कटड़ा और श्री माता वैष्णो देवी मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। बता दें कि आगामी नवरात्रि 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। के मद्देनजर कटरा और माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा की गई है।

विज्ञापन

अतिरिक्त सुरक्षा उपाय
मूसा के मारे जाने के बाद किसी भी संभावित प्रतिक्रिया को रोकने और आगामी शारदीय नवरात्र के मद्देनजर रियासी प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कटड़ा के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष नाके (चेकपॉइंट) बनाए गए हैं। वाहनों की सघन चेकिंग, यात्रियों के दस्तावेजों का री-वेरिफिकेशन, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है।

सीसीटीवी और पेट्रोलिंग
कटड़ा शहर से लेकर माता वैष्णो देवी भवन तक पूरे यात्रा मार्ग की पैनी निगरानी सीसीटीवी (सीसीटीवी) कैमरों और अर्धसैनिक बलों व पुलिस की संयुक्त गश्त के जरिए की जा रही है ताकि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed