{"_id":"5ba4f2f5867a557eb6031e6c","slug":"three-more-terrorists-killed-in-an-encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना ने 5 आतंकी किए ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना ने 5 आतंकी किए ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 21 Sep 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर कर दिए गए। वीरवार को दो आतंकियों की लाशें बरामद की गईं थीं। शुक्रवार को और तीन आतंकियों को मार गिराया गया। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ समाप्त होने की सूचना दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बांदीपोरा के समुलार जंगल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद ऑपरेशन चलाया गया। सभी पांचों आतंकियों की लाशें बरामद कर ली गईं हैं। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी आतंकी लश्कर ए तैयबा से संबद्ध बताए गए हैं। इन आतंकियों ने हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ किया था। मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इस इलाके को घेरकर ऑपरेशन चलाया। बांदीपोरा हाल के दिनों में लश्कर ए तैयबा का मजबूत किला बन गया है। इस इलाके के हाजिन में सुरक्षा बलों ने औबेद उर्फ ओसामा के भतीजे जकी उर रहमान समेत छह आतंकियों को हाल में ढेर किया है। इसी महीने हाजिन के चंदरगीर में जरगर और महमूद नामक दो आतंकियों को पहले ढेर किया गया था। इससे पहले मार्च में हाजिन के ही पार मोहल्ले में लश्कर के एक और आतंकी को मार गिराया गया था।

Three more terrorists killed in an encounter between security forces and terrorists in Bandipora, that started yesterday afternoon. Two terrorists were killed in the encounter last night. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/OwaE1M4L4H
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) 21 de septiembre de 2018