फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three militants killed in police encounter

पुलिस पर हमला करने वाले तीन हिजबुल आतंकी ढेर

Thu, 20 Nov 2014 10:26 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
three militants killed in police encounter

पहले चरण के विधानसभा चुनाव से ठीक चार दिन पहले आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने आतंकी साजिश को नाकाम बनाते हुए तीन विदेशी आतंकियों को मार गिराया।

विज्ञापन


आतंकियों के हमले में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस पार्टी पर हमला करने में की वारदात में पांच से छह आतंकी शामिल थे। पर अन्य फरार हो गए। देर शाम आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने इस हमले की जिम्मेदारी ले ली।
विज्ञापन


हिजबुल के ऑपरेशनल कमांडर बलीगुद्दीन ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को दिए बयान में बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला संगठन के विशेष गुरिल्ला स्क्वायड द्वारा अंजाम दिया गया है। साथ ही उसने आने वाले दिनों में हमलों में तेजी आने की भी भी चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा में पुलिस से हुई आमने-सामने मुठभेड़

three militants killed in police encounter

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वीरवार शाम करीब छह बजे श्रीनगर से करीब 40 किलोमीटर दूर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में एक पेट्रोल पंप के करीब पुलिस द्वारा नाका लगाया गया था।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इलाके में हर आने जाने वाले वाहन की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच एक सूमो आई जिसे पुलिसकर्मियों द्वारा रुकने का इशारा किया गया। लेकिन, वाहन में सवार आतंकियों ने रुकने की बजाय पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया। जबकि करीब तीन आतंकियों के मौके से फरार होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन शव अपने कब्जे में ले लिए हैं।

इनकी पहचान अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मारे गए तीनों आतंकी विदेशी हैं। मारे गए आतंकियों से एक एसएलआर राइफल, एक पिस्तौल, 1 कार्बाइन, कुछ ग्रेनेड और गोला बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed