आतंकियों की तलाश में चप्पा-चप्पा छान रही सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। चार दिन पहले भारतीय सीमा में घुसने वाले आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। सफलता हासिल करते हुए उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भीषण मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया।
बता दें कि, यह आतंकी हाल ही में तंगदार सेक्टर से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने आए दल के सदस्य थे। तलाशी अभियान के दौरान हथियार भी बरामद किए गए। उनके बाकी साथियों की तलाशी के लिए सुरक्षा बलों ने अभियान छेड़ दिया है।
पूरे दल को मार गिराया
कुपवाड़ा के तंगदार सेक्टर में कल सुबह से जारी मुठभेड़ में सेना का दल तीन आतंकियों को मौत के घाट उतारने में सफल रहा। आतंकियों का यह दल कुछ दिन पूर्व भारतीय सीमा में गगोदरी इलाके से प्रवेश करने में सफल रहा था।
सूचना मिलते ही सेना ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी और 6 अगस्त को सेना तथा घात लगा कर बैठे आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था।
घटना के बाद से ही सेना अन्य सुरक्षाबलों के सहयोग से इन आतंकियों की तलाश में जुटी थी।
आतंकियों ने सेना पर हमला कर दिया
इस बीच शुक्रवार सुबह सीमा के करीब जंगलों में घात लगा कर बैठे आतंकियों ने सेना के दल पर हमला कर दिया। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
दोनों पक्षों में भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें तीन आतंकी ढेर कर दिए गए। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि अभी तलाशी अभियान जारी है।
उन्होंने कहा कि तीनों शवों को बरामद कर लिया गया और उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके कब्जे से मिले हथियारों तथा दूसरे दस्तावेजों के आधार पर वह विदेशी लगते हैं।