{"_id":"59f339e94f1c1baf678b7d32","slug":"three-man-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मोटरसाईकिल की भिड़ंत में तीन युवक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मोटरसाईकिल की भिड़ंत में तीन युवक घायल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 27 Oct 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
सैला तालाब चौक के नजदीक शुक्रवार शामा को दो मोटरसाईकिलों की आमने सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक शुक्रवार शाम करीब चार बजे सैला तालाब चौक की तरफ आ रहे मोटरसाईकिल नंबर जेके14ई-2983 की सैला तालाब से विनस चौक की तरफ तेज गति में जा रहे मोटरसाईकिल नंबर यूपी-25बीएल-6123 की आपस में टकरा गए। दोनों मोटरसाईकिल की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
जिन्हें लोगों ने तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान यशपाल पुत्र ईशर दास निवासी पंचैरी, सुनील शर्मा पुत्र मदन लाल निवासी जिब तथा अंकुश शर्मा पुत्र देवराज निवासी रौंदोमेल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन