{"_id":"f82322256e4273d6225a3d143cf5ed33","slug":"three-injured-in-leopard-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में तीन जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Mon, 08 Sep 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से तीन किलोमीटर दूर खेवरा इलाके में तेंदुए ने एक बच्ची सहित तीन लोगों को जख्मी कर दिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इलाके के लोग शाम को अपने घरों में थे। इसी दौरान तेंदुए ने गांव में घुस आया। जंगली जानवर ने गांव की बच्ची इंशा चिब पुत्री जाकिर हुसैन, नुसरत बेगम और मोहम्मद बशीर पर हमला बोल दिया। उनके शोरगुल मचाने पर गांव के अन्य लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तेंदुआ और आक्रामक हो गया।
विज्ञापन
इसी दौरान जाकिर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से तीन फायर किए। इसके बाद तेंदुआ भाग गया। खबर पाकर डीएसपी और एसएचओ मौके पर पहुंच गए। देर रात तक वह गांव में ही थे। उन्होंने टीम के साथ तेंदुए को खोजा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन