48 घंटे के भीतर घुसपैठ की तीसरी कोशिश नाकाम, दो दिन में सात आतंकी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर नौगाम तथा गुरेज सेक्टर में लगातार दूसरे दिन घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम करते हुए सेना ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों से लोहा लेते हुए एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो घायल हुए हैं।
आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं। इनके पास से मिले खाने -पीने के सामान तथा दवाइयों पर पाक निर्मित होने की मुहर लगी है। पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले जिले के नौगाम सेक्टर में आतंकियों का एक दल घुसपैठ की कोशिश कर रहा था।
संदिग्ध हलचल देख सतर्क जवानों ने उन्हें ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मार गिराए गए। इस दौरान 4/1 जीआर का एक जवान शहीद हो गया। फिलहाल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घुसपैठ की दूसरी कोशिश गुरेज सेक्टर में हुई। यहां संदिग्ध हलचल देखने के बाद जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस पर आतंकी भाग गए।
सात आतंकियों को किया ढेर, एक जवान भी शहीद
घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी के साथ लगने वाली एलओसी पर पिछले 48 घंटों में घुसपैठ की तीन कोशिशें तथा बैट हमले को नाकाम बनाया गया। इस दौरान सेना को सात आतंकियों को ढेर करने में सफलता हाथ लगी है जबकि सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है।
उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले से सटी एलओसी पर तीन घुसपैठ की कोशिशें की गई हैं। इनमें से पहली कोशिश जिले के मच्छेल सेक्टर में बुधवार को की गई, जहां 5 से 6 आतंकियों का दल भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। यहां सतर्क जवानों ने चार आतंकियों को मार गिराया।
पाक की शह पर हो रही आतंकी घुसपैठ
इस वर्ष घुसपैठ की 22 कोशिशों को बनाया नाकाम
सेना के अनुसार इस वर्ष अभी तक 22 घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाया गया है। इसमें हथियारों से लैस 34 आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिली है। इससे आतंकियों की नापाक साजिशों पर पानी फिर गया है।