फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three dozen vehicles destroyed in the violence

हिंसा की भेंट चढ़े पुलिस के तीन दर्जन रक्षक वाहन

Mon, 29 Feb 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 29 Feb 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
Three dozen vehicles destroyed in the violence

कश्मीर संभाग में आए दिन होने वाली हिंसा से पुलिस की प्रापर्टी को भी खासा नुकसान हो रहा है। इसमें रक्षक वाहन मुख्य रूप से शामिल हैं। पुलिस के एक तिहाई रक्षक वाहन हिंसा की भेंट चढ़ गए हैं।

विज्ञापन


अब पुलिस इनकी मरम्मत कराने जा रही है। यह वाहन काफी महंगे हैं, इसलिए सारे खरीदने के लिए विभाग के पास फंड्स नहीं, लेकिन मरम्मत कर इन्हें दोबारा तैयार किया जाएगा। नामी वाहन मरम्मत कंपनियों को इसका जिम्मा दिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राज्य पुलिस के पास 100 रक्षक वाहन हैं। इन वाहनों को तनाव के माहौल या फिर मुठभेड़ में इस्तेमाल किया जाता है।

इनके शीशे बुलेट प्रूफ रहते हैं, जबकि वाहन का बाहरी हिस्सा भी काफी मजबूत रहता है, लेकिन कश्मीर में आए दिन होने वाली पत्थरबाजी और एनकाउंटर की वजह से तीन दर्जन (36) वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर संभाग के हंदवाड़ा, अनंतनाग, शोपियां, कुपवाड़ा आदि जिलों में यह वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वाहनों के सामने वाले शीशे टूटे हैं।

इसका शीशा भी काफी महंगा होता है। एक वाहन की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। विभाग के एआईजी प्रोविजन जुनैद अहमद का कहना है कि वाहन काफी महंगे होते हैं।

इसलिए इनकी मरम्तत करवा कर दोबारा तैयार किया जाएगा। इसके लिए नामी कंपनियों को न्योता दिया गया है। हालांकि कुछ एक वाहन खरीदने का प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed