फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three Day National Seminar Start in Jammu University

Jammu News: गणित का डर दूर करने के लिए शिक्षकों को पढ़ाने का तरीका छात्राें के अनुकूल करने की जरूरत

विज्ञापन
Three Day National Seminar Start in Jammu University
फोटो
विज्ञापन

-जम्मू विश्वविद्यालय के गणित विभाग में तीन दिवसीय संगोष्ठी का वीरवार को हुआ आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गणित को वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोग और सामाजिक लाभ के लिए प्रासंगिक बनाने की जरूरत है। छात्रों में गणित का डर दूर हो इसके लिए शिक्षकों को अपने पढ़ाने के तरीका उनके अनुकूल करने के जरूरत है, ताकि छात्रों को गणित समझने में आसान हो।
ये बातें जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री प्रो. दिनेश सिंह ने जम्मू विश्वविद्यालय में विश्लेषण और संबद्ध क्षेत्रों में हालिया रुझान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी और जम्मू गणितीय सोसायटी (जेएमएस) के 31वां वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कहीं। तीन दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय के गणित विभाग ने किया है। इसमें देश भर से प्रतिनिधि आए हैं। उद्घाटन सत्र में प्रो. सिंह मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए उनमें आवश्यक कौशल और आत्मविश्वास पैदा करने में शिक्षकों को महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। छात्रों को गणित के मूल सिद्धांतों से जोड़कर शिक्षक उन्हें प्रौद्योगिकी-संचालित भविष्य में सफलता हासिल करने में मदद कर सकते हैं। कार्यक्रम में जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.उमेश राय ने जैविक विज्ञान सहित विज्ञान के अन्य विषयों को आगे बढ़ाने में गणित की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणितीय सिद्धांत वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीति विकसित करने में लागू हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति अधिक एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है ताकि पारंपरिक शैक्षणिक सीमाओं को समाप्त किया जा सके। अंतःविषय सहयोग को बढ़ावा देकर, छात्र और शोधकर्ता जैविक विज्ञान व अन्य महत्वपूर्ण प्रगति के लिए गणित का उपयोग कर सकते हैं।
कार्यक्रम में गणित विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष और विज्ञान संकाय के डीन प्रो. एपी सिंह ने गणित विभाग द्वारा 34 वर्षों से जम्मू मैथेमेटिकल सोसाइटी को बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की। ब्यूरो


----
देश के विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि ले रहे हैं भाग
गणित विभाग के विभागाध्यक्ष तथा जम्मू मैथेमेटिकल सोसाइटी के अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक प्रो. रोमेश कुमार ने विश्लेषण और संबद्ध क्षेत्रों में हाल के रुझानों और विभाग की शैक्षणिक स्थिति के बारे में विस्तृत परिचय दिया। सेमिनार में क्लस्टर इनोवेशन सेंटर दिल्ली, भारतीय सांख्यिकी संस्थान, बंगलूरु, दिल्ली विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू, केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर, कश्मीर विश्वविद्यालय जैसे देश के विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed