फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three arrest in vijaypur

Jammu News: परिवार के साथ विवाद में हुआ था अखबार विक्रेता पर जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
Three arrest in vijaypur
पुलिस ने हमले में इस्तेमाल हुए तेजधार हथियार और बाइक भी बरामद की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर/रामगढ़। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर विजयपुर के 17 माइल्स क्षेत्र में अखबार विक्रेता पर जानलेवा हमला करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। उन्होंने यह हमला परिवार के साथ विवाद होने पर किया था।आरोपियों की पहचान राहुल चौहान निवासी पेखरी, सौरव सलाथिया निवासी गढ़ मंडी और विशाल सिंह निवासी सरोर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने अतिरिक्त एसपी सुरिंदर चौधरी और एसडीपीओ रोहित की अगुवाई में विशेष जांच दल का गठन किया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर छापे मारे। अंत में अखबार विक्रेता पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जब उनसे कड़ी पूछताछ की गई तो तीनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल किया गया तेजधार हथियार और बाइक भी बरामद की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला आरोपी राहुल चौहान के परिवार और पीड़ित देविंदर सिंह के बीच एक विवाद होने पर बढ़ गया। राहुल चौहान उसके बाद से ही अखबार विक्रेता देविंदर सिंह को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। उसे यह मौका बीते सप्ताह मिल गया जब देविंदर रोजाना की तरह सुबह 4 बजे का आसपास अपने घर पेखरी से 17 माइल्स के लिए निकला। वह अखबार बेचने के लिए 17 माइल्स से अखबार लेने पहुंचा। इसी दौरान बाइक पर सवार आरोपियों ने उस पर हमला किया और देविंदर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। देविंदर के घुटनों पर टोके से वार किए गए और उसके हाथों की उंगलियों को भी काट दिया गया। इसके बाद आरोपी उसे सड़क पर ही खून में लथपथ पड़ा छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों को हाईवे पर लगे सीसीटीवी की सहायता से पहचाना गया। इसके बाद उनकी तलाश में छापेमारी कर उनकी बाइक के नंबर से उन्हें अलग-अलग ठिकानों से पकड़ा गया। मौजूदा समय में देविंदर का उपचार पंजाब में चल रहा है।
विज्ञापन

---
अखबार विक्रेता देविंदर सिंह पर हमला करने वाले मुख्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। देविंदर पर हमले का कारण राहुल के परिवार से दविंदर का विवाद था। इस मामले में पहले देविंदर की पहचान पर एक आरोपी को पकड़ा था। लेकिन, उसके तार इस मामले से नहीं जुड़ रहे हैं। जांच जारी है। अगर मामले में उसका हाथ नहीं होगा तो उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरिंदर चौधरी, अतिरिक्त एसपी, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed