फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three Army jawans and Major martyred in an ongoing operation in jammu kashmir Gurez sector

जम्मू-कश्मीर: घुसपैठियों और सेना में मुठभेड़ जारी, मेजर समेत चार शहीद, दो आतंकी ढेर

Tue, 07 Aug 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 07 Aug 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
three Army jawans and Major martyred in an ongoing operation in jammu kashmir Gurez sector
भारतीय सेना
स्वतंत्रता दिवस से पहले सेना ने मंगलवार को एलओसी पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मेजर सहित और तीन जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। चार आतंकी पीओके भाग निकले। दो अन्य आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच आपरेशन को अंजाम देने के लिए चार पैरा कमांडो की अतिरिक्त टुकड़ी को भी बुलाया गया है। फिलहाल मारे गए आतंकियों के शव बरामद नहीं हो पाए हैं। खराब मौसम के चलते आपरेशन चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। पूरी एलओसी पर अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


गुरेज सेक्टर की नियंत्रण रेखा के करीब गोविंद नाले पर बनी 36 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की पोस्ट पर मंगलवार तड़के चार बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। दरअसल इलाके में आतंकियों की घुसपैठ की सूचना मिलने पर सेना के जवानों ने पहले से एंबुश लगा रखा था। आतंकियों ने घुसपैठ करते समय एंबुश पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके तुरंत बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इसमें मेजर और तीन जवान शहीद हो गए। दो आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिली। 
विज्ञापन


यह हुए शहीद
-मेजर कौस्तुभ प्रकाश कुमार राणे (29) ठाणे (महाराष्ट्र)
-राइफ लमैन मंदीप सिंह रावत (26) कोटद्वार उत्तराखंड
- राइफल मैन हमीर सिंह (28) उत्तरकाशी, उत्तराखंड
- ग्रेनेडियर विक्रम जीत सिंह (25), अंबाला, हरियाणा  

आठ आतंकियों का दल घुसपैठ करने की फिराक में था
सेना के मुताबिक आठ आतंकियों का एक दल घुसपैठ की कोशिश कर रहा था जिनमें से चार पीओके की ओर भाग गए। लेकिन दो अन्य घायल अवस्था में जंगल क्षेत्र की ओर भागने में कामयाब हुए जिन्हें तलाशने के लिए लगातार इलाके में तलाशी अभियान जारी है। लगातार हो रही बारिश और घना कोहरा ऑपरेशन को अंजाम देने में चुनौतियां खड़ा कर रहा है। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई वह तीन ओर से पीओके से घिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर हमले के इनपुट
खुफिया एजेंसियों के पास इनपुट्स हैं कि लश्कर, जैश और हिज्ब मिलकर स्वतंत्रता दिवस पर बड़े हमले कर सकते हैं। इस दौरान नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिशों में भी इजाफा हो सकता है। बॉर्डर पर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हैं। इन आतंकियों का निशाना जम्मू-कश्मीर के साथ ही नई दिल्ली भी हो सकता है। 

आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए कवर फायर
सैन्य अधिकारियों की माने तो पाकिस्तानी सेना हथियारबंद आतंकियों की घुसपैठ में मदद के लिए उन्हें कवर फायर दे रही है। ऐसे में भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना की कई साजिशों को विफल किया है। सेना के अनुसार इस पर पैनी नजर रखी जा रही है। 


नौशेरा में भी की थी फायरिंग
राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में पाकिस्तान ने गत मंगलवार को सीजफायर का उल्लंघन कर छोटे -बड़े हथियारों से गोलाबारी की थी। इसमें अग्रिम चौकी पोखरा पर तैनात सेना की कलाल बटालियन का जवान नायक दीपक बाजीराव घायल हो गया था। उन्हें बटालियन में प्राथमिक उपचार के उपरांत सैन्य अस्पताल राजोरी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed