{"_id":"5d6cd9e48ebc3e93aa190feb","slug":"this-year-139-terrorists-killed-pakistan-violates-ceasefire-1889-times-and-26-soldiers-martyred","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः इस साल घाटी में 139 आतंकियों का सफाया, पाक ने 1889 बार की नापाक हरकतें, 26 जवान हुए शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः इस साल घाटी में 139 आतंकियों का सफाया, पाक ने 1889 बार की नापाक हरकतें, 26 जवान हुए शहीद
Mon, 02 Sep 2019 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
घाटी में इस साल 139 आतंकियों का सफाया
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में इस साल अब तक सेना ने 139 आतंकियों का सफाया किया है। इनमें एलओसी पर घुसपैठ के दौरान और मुठभेड़ में मारे गए आतंकी भी शामिल हैं। इन ऑपरेशन में 26 जवान शहीद हुए हैं। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा आठ सिपाही फरवरी में शहीद हुए थे।
विज्ञापन
अगस्त में पांच आतंकियों को मार गिराया गया जबकि एक को जिंदा पकड़ा गया है। मई में ही सेना ने 27 आतंकियों को मार गिराया। इस महीने सबसे ज्यादा 22 मुठभेड़ हुईं। आतंकियों ने 87 हमले करने की कोशिश की। जुलाई के आखिरी हफ्ते में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले को नाकाम करने के साथ इसमें शामिल चार सदस्यों को मार गिराया।
विज्ञापन
370 हटाने के बाद 222 बार सीजफायर उल्लंघन
अनुच्छेद 370 को पांच अगस्त को हटाए जाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने घुसपैठ कराने की कोशिशें तेज की हैं। इसके लिए 222 बार संघर्ष विराम किया गया। इस साल के पहले आठ महीनों में पाकिस्तान ने 1889 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 2018 में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर 1629 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया था।
विज्ञापन